Lava ने लॉन्च किए 2 सस्ते स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी फूंकेगी Virat V1 5G में जान - vedantsamachar.in

Lava ने लॉन्च किए 2 सस्ते स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी फूंकेगी Virat V1 5G में जान

Lava Virat V1 5G और Virat V1 4G स्मार्टफोन को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. ये दोनों ही अर्फोडेबल स्मार्टफोन्स कम कीमत में उतारे गए हैं, ये फोन आपको दो कलर ऑप्शन्स और 6.75 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेंगे. 5जी वेरिएंट में कंपनी ने 6000 एमएएच बैटरी तो वहीं 4जी फोन में 5000 एमएएच बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी है. वाटर एंड डस्ट रेसिस्टेंस के लिए फोन को आईपी64 रेटिंग मिली हुई है.

Lava Virat V1 5G Price in India
इस लावा स्मार्टफोन की कीमत 12 हजार 999 रुपए तय की गई हैं, इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत ये फोन 11,999 रुपए में बेचा जाएगा. Lava Virat V1 4G Price की बात करें तो कंपनी ने 4जी वेरिएंट की कीमत 9999 रुपए तय की है और ये फोन आप लोगों को 8999 रुपए के स्पेशल लॉन्च प्राइस पर मिलेगा.

इस प्राइस रेंज में 5जी मॉडल की टक्कर Ai+ Pulse 2, realme Narzo 80 Lite, Samsung Galaxy M07 और Infinix SMART 10 जैसे स्मार्टफोन्स से होगी. वहीं, दूसरी ओर 4जी मॉडल की टक्कर REDMI 13C, POCO C65 और Motorola G13 जैसे मॉडल्स से होगी.

Lava Virat V1 5G Specifications
ओएस: 5जी मॉडल एंड्रॉयड 16 तो वहीं 4जी मॉडल एंड्रॉयड 15 पर काम करता है.
डिस्प्ले: दोनों ही फोन में 6.75 इंच एचडी प्लस रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है.
चिपसेट: 5जी मॉडल में यूनिसॉक टी8200 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है. ये फोन 4 जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आता है और एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं. 4जी मॉडल की बात करें तो इस हैंडसेट में यूनिसॉक SC9863A प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, साथ में 4 जीबी रैम और 4 जीबी वर्चुअल रैम और 64 जीबी इटरनल स्टोरेज मिलेगी.
कैमरा: 5जी और 4जी मॉडल में एआई डुअल रियर कैमरा सेटअप है. पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है.
बैटरी: 5जी मॉडल में 6000 एमएएच बैटरी तो वही 4जी मॉडल में 5000 एमएएच बैटरी दी गई है.