रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: SECR के NI कार्य से आज कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द - vedantsamachar.in

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: SECR के NI कार्य से आज कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द

रायपुर , 23 जुलाई (वेदांत समाचार) । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू करने की तैयारी के तहत 23 और 24 जुलाई को नॉन-इंटरलाकिंग (NI) का तकनीकी कार्य किया जाएगा। इस कारण इस रूट पर रेल परिचालन प्रभावित रहेगा और कई मेमू व पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली लागू होने से भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित, तेज और सुगम होगा। इसी उद्देश्य से संरक्षा संबंधी कार्य किए जा रहे हैं, जिसके चलते अस्थायी रूप से कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

23 जुलाई को रद्द रहने वाली ट्रेनें:

68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू

68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू

68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू

68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू

58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर

58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर

68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।