15 घंटे के अभियान के बाद आखिरकार पुलिस को आगर नदी में मिला 8 वर्षीय कमलेश का शव… - vedantsamachar.in

15 घंटे के अभियान के बाद आखिरकार पुलिस को आगर नदी में मिला 8 वर्षीय कमलेश का शव…

कवर्धा, 22 जुलाई (वेदांत समाचार)। कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोखान गांव के 8 वर्षीय बालक कमलेश तिलगाम का शव आखिरकार करीब 15 घंटे चले अभियान के बाद आगर नदी से बरामद कर लिया गया है. शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोस्तों के साथ खेलकर लौटते समय कड़मा नदी पार करने के दौरान कमलेश तेज बहाव में बह गया था.

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की.बुधवार को घटना स्थल से लगभग 7 किलोमीटर दूर कमड़ा गांव के पास आगर नदी में झाड़ियों के बीच बालक का शव फंसा हुआ मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में आगे की कार्रवाई कूकदूर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है.