CRIME : होटल वेनिंगटन कोर्ट के एमडी उमेर ढेबर का WhatsApp हैक, परिचितों से मांगे जा रहे 48 हजार... - vedantsamachar.in

CRIME : होटल वेनिंगटन कोर्ट के एमडी उमेर ढेबर का WhatsApp हैक, परिचितों से मांगे जा रहे 48 हजार…

रायपुर,20 जुलाई (वेदांत समाचार)। होटल वेनिंगटन कोर्ट के एमडी उमेर ढेबर का WhatsApp अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर्स उनके अकाउंट का इस्तेमाल कर उनके परिचितों और संपर्कों को मैसेज भेजकर ₹48 हजार की मांग कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार, उमेर ढेबर के पास “ब्लू डाट कंपनी” के नाम से एक फोन कॉल आया। जैसे ही उन्होंने कॉल रिसीव किया, कुछ ही देर में उनका WhatsApp अकाउंट हैक हो गया।

इसके बाद हैकर्स ने उनके WhatsApp कॉन्टैक्ट्स को मैसेज भेजना शुरू कर दिया और तत्काल ₹48,000 ट्रांसफर करने की मांग की।मामले की जानकारी मिलते ही उमेर ढेबर ने अपने परिचितों को किसी भी तरह का भुगतान नहीं करने की अपील की। साथ ही उन्होंने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए साइबर क्राइम कार्यालय पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।फिलहाल साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हैकर्स ने किस तरीके से WhatsApp अकाउंट पर कब्जा किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी मैसेज पर बिना पुष्टि किए पैसे ट्रांसफर न करें और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत साइबर हेल्पलाइन या पुलिस को सूचना दें।