कोरबा, 20 जुलाई (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की कोरबा जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राय तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी कीर्तन मनोज मिश्रा की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना और जिला महासचिव ओम गवेल ने नई जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों की सूची जारी की।
नई कार्यकारिणी में जिले के वरिष्ठ और सक्रिय पत्रकारों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। संगठन ने उम्मीद जताई है कि नवगठित टीम पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
जारी सूची के अनुसार जिला संरक्षक के रूप में कृष्ण गोपाल मित्तल, साजी थॉमस, हितेश अग्रवाल, धीरज दुबे, विनोद साहू, अरविंद पांडे, देवेंद्र श्रीवास और नीलेंद्र राठौर को जिम्मेदारी दी गई है। जिला उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक अदिल, अजय राय, निशान झा, रितेश जायसवाल, राजू खत्री, महेश कुर्रे और अनूप पासवान को नियुक्त किया गया है। वहीं जिला सचिव के रूप में शारदा पाल और सतपाल सिंह को दायित्व सौंपा गया है।
संगठन ने ओम कुर्रे को जिला कोषाध्यक्ष, विकास तिवारी और रामचरण साहू को जिला सहसचिव, आलोक पांडे को जिला प्रवक्ता तथा मनहरण साहू को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया है।
इसके अलावा जिला कार्यकारिणी में विकास सोनी, जगदीश अग्रवाल, बिरजू बाला, रामकुमार यादव, विमल ठाकुर, शब्बीर अंसारी, चंद्र प्रकाश जायसवाल, शाह आलम, इमरान खान, मणी पाल निमजा और अशोक अग्रवाल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई टीम पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी।

