जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, संसद मार्च से पहले कई लोगों के सिर फूटे - vedantsamachar.in

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, संसद मार्च से पहले कई लोगों के सिर फूटे

नई दिल्ली, 20 जुलाई। नीट पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन काकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च दौरान दिल्ली पुलिस ने आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज किया। पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर रखी है। 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। CJP का मार्च सुबह 9 बजे शुरू होना था।

बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और RAF के जवान तैनात हैं। पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए परमिशन नहीं दी है। उधर, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि हमें कोई नहीं रोक सकता है। संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। उधर, 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने की 3 शर्तें रखी हैं। पहली- सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी ले। दूसरी- CJP प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने दिया जाए और सांसद मुद्दा उठाने का भरोसा दें। तीसरा- स्वास्थ्य कारणों से ऐसा संभव न हो तो सांसद सफदरजंग अस्पताल आकर यही आश्वासन दें।