Vedant Samachar

फेरों से पहले पहुंची दूल्हे की गर्लफ्रेंड! किया हाई वोल्टेज ड्रामा, कहा- भूल जाओ, ये मेरा प्यार है

Vedant samachar
2 Min Read

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक सरकारी सामूहिक विवाह कार्यक्रम उस वक्त अचानक ड्रामे का केंद्र बन गया जब एक महिला कांस्टेबल ने मंडप में पहुंचकर दूल्हे को रोक लिया और दावा किया कि वह उसकी पहली पत्नी है। यह घटना ब्यावरा इलाके की है और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

पहली पत्नी ने मंडप में किया हंगामा

आपको बता दें कि रेलवे में कार्यरत युवक अजय एक युवती से विवाह करने जा रहा था। तभी महिला कांस्टेबल वहां पहुंची और सीधे मंडप में चढ़ गई। उसने आरोप लगाया कि अजय पहले से ही उसका पति है और बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर रहा है। महिला ने मौके पर ही शादी की पुरानी तस्वीरें और अन्य सबूत दिखाए, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आयोजकों और पुलिस को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा।

दुल्हन और उसका परिवार रह गया हैरान

मंडप में बैठी दुल्हन और उसका परिवार इस अचानक हुए हंगामे से सन्न रह गया। लड़की के परिजन गहरे सदमे में आ गए और शादी रोक दी गई। इसके बाद दुल्हन अपने परिवार के साथ वापस गांव लौट गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया

स्थानीय पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या अजय ने सच में पहले शादी की थी और क्या उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई बनती है। वहीं इस घटना ने वहां मौजूद अन्य जोड़ों और उनके परिवारों को भी प्रभावित किया। यह मामला इस बात की अहमियत को दर्शाता है कि शादी जैसे रिश्ते में पारदर्शिता और कानूनी प्रक्रिया का पालन बेहद जरूरी है।

Share This Article