मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश टामक एवं कलेक्टर क्षीरसागर ने किया स्वागत... - vedantsamachar.in

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश टामक एवं कलेक्टर क्षीरसागर ने किया स्वागत…

उत्तर बस्तर कांकेर , 19 जुलाई (वेदांत समाचार) । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा रविवार को जिला सत्र न्यायालय के निरीक्षण के दौरान शासकीय विश्राम गृह कांकेर पहुंचे। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांकेर संजीव कुमार टामक, रमाशंकर प्रसाद न्यायाधीश परिवार न्यायालय, जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भास्कर मिश्र, कलेक्टर कांकेर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, एसपी निखिल राखेचा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान मुख्य न्यायाधीश सिन्हा को पुलिस प्रशासन की ओर से ‘गॉर्ड ऑफ ऑनर’ के साथ सलामी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार कुर्रे, एएसपी योगेश साहू, एसडीएम कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे सहित जिला प्रशासन, पुलिस और जिला न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।