PV Sindhu ने जीता जापान ओपन, अकाने यामागुची को फाइनल में हराया, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय - vedantsamachar.in

PV Sindhu ने जीता जापान ओपन, अकाने यामागुची को फाइनल में हराया, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय

नई दिल्ली , 19 जुलाई : भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने जापान ओपन का खिताब जीत लिया है. इस बैडमिंटन टूर्नामेंट को जीतने वाली वो पहली भारतीय शटलर है. महिला सिंगल्स के फाइनल में उन्होंने अपने चिर-परिचित प्रतिद्वन्दी जापान की ही अकाने यामागुची को लगातार गेम में 21-17, 21-17 से हराया. ये इन दोनों खिलाड़ियों की बैडमिंटन कोर्ट पर 30वीं भिड़ंत थी, जिसमें अब पीवी सिंधु का पलड़ा 16-14 से भारी हो गया है.

पीवी सिंधु के लिए जापान ओपन जीतने के मायने?
पीवी सिंधु का ये पहला BWF750 टाइटल है. वो जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय हैं. 2024 में सैयद मोदी टूर्नामेंट जीतने के बाद बैडमिंटन कोर्ट पर ये उनका पहला वर्ल्ड टूर टाइटल है. वहीं 7 साल के बाद ऐसा हुआ है जब उन्होंने कोई बड़ा इंटरनेशनल टाइटल अपने नाम किया हैै. भारत के बाहर 4 सालों के बाद उन्होंने बैडमिंटन का कोई टूर्नामेंट अपने नाम किया है.