रिलीज़ हुआ रोमांटिक छत्तीसगढ़ी गीत 'तोर कारी कारी आंखी', दर्शकों को खूब आ रहा पसंद - vedantsamachar.in

रिलीज़ हुआ रोमांटिक छत्तीसगढ़ी गीत ‘तोर कारी कारी आंखी’, दर्शकों को खूब आ रहा पसंद

कोरबा,18 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। आरजी राज म्यूजिक (RG Raj Music) के बैनर तले तैयार बहुप्रतीक्षित रोमांटिक छत्तीसगढ़ी गीत “तोर कारी कारी आंखी” रिलीज़ हो गया है। रिलीज़ होते ही यह गीत यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है और इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

गीत में तामेश्वर देव और रोशनी जाटवर की आकर्षक जोड़ी ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने का प्रयास किया है। मनमोहक प्राकृतिक लोकेशन, बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की खूबसूरत झलक इस गीत को विशेष बनाती है।

गीत को अपनी मधुर आवाज़ शुभम साहू और मोनिका वर्मा ने दी है। इसके बोल रामगोपाल राज ने लिखे हैं, जबकि संगीत मनोज दीवान का है। गीत का निर्देशन प्रीतम सिंह ने किया है। सिनेमैटोग्राफी पारस ने की है, जबकि एडिटिंग एवं कलर ग्रेडिंग की जिम्मेदारी तामेश्वर देव ने निभाई है। गीत की रिकॉर्डिंग सुरसाधना स्टूडियो में की गई है।

निर्माताओं ने छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों से अपील की है कि वे इस नए गीत को देखें, अपने मित्रों और परिवार के साथ साझा करें तथा कलाकारों का उत्साहवर्धन करने के लिए इसे लाइक, कमेंट और शेयर करें।