छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता पूनम चंद्राकर NLC इंडिया में स्वतंत्र निदेशक बने, कोयला मंत्रालय ने जारी किया नियुक्ति आदेश - vedantsamachar.in

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता पूनम चंद्राकर NLC इंडिया में स्वतंत्र निदेशक बने, कोयला मंत्रालय ने जारी किया नियुक्ति आदेश

नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर को NLC इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल में गैर-सरकारी स्वतंत्र निदेशक (Non-Official Independent Director) नियुक्त किया है। इस संबंध में कोयला मंत्रालय ने 15 जुलाई 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया।धातु और खनन

जारी आदेश के अनुसार, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद पूनम चंद्राकर की नियुक्ति NLC इंडिया के निदेशक मंडल में तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है। उनका कार्यकाल नियुक्ति की अधिसूचना जारी होने की तिथि से प्रभावी होगा अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो। यह नियुक्ति NLC इंडिया लिमिटेड के आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन के प्रावधानों के तहत की गई है। NLC इंडिया देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की खनन एवं ऊर्जा कंपनी है, जो लिग्नाइट खनन, कोयला उत्पादन और बिजली उत्पादन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक की नियुक्ति को कंपनी के कॉरपोरेट गवर्नेंस और रणनीतिक निर्णय प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।