कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ, ने जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष बनाए गए जितेंद्र सोनी को उनके कार्यालय पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि सोनी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। जितेंद्र सोनी ने संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, मीडिया प्रभारी रामायण सिंह, सह सचिव राय सिंह तथा कृष्णा निर्मलकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

