छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 निरीक्षक व उप निरीक्षक स्थानांतरित... - vedantsamachar.in

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 निरीक्षक व उप निरीक्षक स्थानांतरित…

रायपुर,09 जुलाई (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर ने गुरुवार को पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए 16 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक, रक्षित निरीक्षक तथा उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगड़े को कोरिया से धमतरी, जबकि दीपक कुमार शर्मा को धमतरी से बस्तर भेजा गया है। निरीक्षक कपिल देव चंद्रा का मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से बिलासपुर, जनमेजय पाण्डेय का बलरामपुर-रामानुजगंज से बालोद तथा दुर्गेश्वरी चौबे का सरगुजा से रायपुर ग्रामीण तबादला किया गया है।

इसी प्रकार निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से जांजगीर-चांपा, शिवनारायण सिंह व उप निरीक्षक देवशरण सिंह को रायपुर नगर से दुर्ग, सरन त्रिपाठी को रायपुर नगर से सारंगढ़-बिलाईगढ़ तथा राकेश कुमार साहू को पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा से पीटीएस राजनांदगांव भेजा गया है।

इसके अलावा भुनेश्वर साहू को अछवि पुलिस मुख्यालय से रायपुर नगर, रवि सिंह को सामान्य शाखा पुलिस मुख्यालय से अछवि पुलिस मुख्यालय, विवेकांत पाण्डेय को बलरामपुर-रामानुजगंज से मुंगेली, प्रकाश राठौर को सूरजपुर से सारंगढ़-बिलाईगढ़, सुदर्शन सिंह ध्रुव को नारायणपुर से कांकेर तथा अशफाक अहमद अंसारी को पुलिस मुख्यालय से सरगुजा स्थानांतरित किया गया है।

यह आदेश पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से जारी किया गया है और संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।