रायपुर,11 अप्रैल (वेदांत समाचार)। ममता ब्यूटी एकेडमी एंड स्टार स्टूडियो द्वारा आयोजित रानी लक्ष्मीबाई सम्मान समारोह का भव्य आयोजन राजधानी रायपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ी महिलाओं—जिनमें ऑटो चालिकाएं, दिव्यांग महिलाएं एवं अन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाएं शामिल रहीं—को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मोहन सुंदरानी एवं निखिल सुंदरानी उपस्थित रहे। वहीं आकाश सोनी, काजल सोनबेर, रितिका यादव, प्रियंका शर्मा और लक्ष्मी नाग सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट के रूप में किरण सिंह, भीम बंजारे, डॉ. कविता कुम्भज, विभा सोनी, पायल नगरानी, हेमा शर्मा, पिंकी कुलदीप, प्रीति रानी तिवारी, संतोषी शर्मा, पुष्पलता त्रिपाठी, सुषमा बग्गा, चेतना वर्मा, रेखा सिंह, अर्चना शर्मा, करुणा देवांगन, नेहा खान, ममता सिंह, शकीला सिंह, खुशबू सिंह, नीतू बंछोर, हीना जैसानी, रहीमा बाई साहू, उमेश्वरी साहू, लक्ष्मी निषाद, वर्षा सिंह, डॉ. आरती साठे, तानिया पटेल, हितू साहू, दीक्षा तिवारी, वीरभद्र सिंह ठाकुर, संजीव मिश्रा, सूर्य प्रकाश एवं गोल्डेन साहू सहित बड़ी संख्या में अतिथिगण उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया, जिसमें अज्जू केवट (गायक), प्रखर वीर देवांगन, मानसी पाल, तारणि निषाद एवं सुनीता यादव ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्या टारगेट ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि फोटोग्राफी की जिम्मेदारी विजय कुमार श्रीवास्तव ने संभाली।
कार्यक्रम के आयोजक ममता पटेल एवं कमल सारथी रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के संघर्ष, आत्मनिर्भरता एवं उपलब्धियों को सम्मानित करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
