बिलासपुर, 10 अप्रैल (वेदांत समाचार)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत हावड़ा–मुंबई मुख्य रेल लाइन के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में बिलासपुर–चांपा सेक्शन के अकलतरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा।
पहले निर्धारित तिथि को स्थगित किए गए इस कार्य को अब 11 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित
❖ पूरी तरह रद्द होने वाली ट्रेनें:
68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू (11 से 18 अप्रैल)
68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू (12 से 19 अप्रैल)
68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू (11 से 18 अप्रैल)
68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू (11 से 18 अप्रैल)
68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू (12 से 19 अप्रैल)
58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर (11 से 18 अप्रैल)
58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर (12 से 19 अप्रैल)
68734/68733 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू (11 से 18 अप्रैल)
68732/68731 बिलासपुर–कोरबा मेमू (11 से 18 अप्रैल)
58210 बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर (11 से 18 अप्रैल)
आंशिक रूप से रद्द (शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन)
68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर, बिलासपुर में समाप्त होगी
68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया पैसेंजर, बिलासपुर से प्रारंभ होगी
(दोनों ट्रेनें 11 से 18 अप्रैल तक झारसुगुड़ा–बिलासपुर के बीच रद्द रहेंगी)
यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 18250/18249 एवं 18252/18251 कोरबा–रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 11 से 18 अप्रैल तक कोरबा–बिलासपुर–कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा।
रेलवे की अपील
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी NTES या रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से प्राप्त कर लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
