Android फोन चलाने वाले यूजर्स के लिए गूगल का नया Google Finance ऐप लॉन्च हो गया है. इस ऐप में मिलने वाली खासियतों की बात करें तो ये ऐप आप लोगों को रियल-टाइम में शेयर मार्केट की जानकारी, पोर्टफोलियो ट्रैकिंग, वॉचलिस्ट और AI के जरिए इस बात की जानकारी देगा कि अगर किसी शेयर की कीमत बढ़ रही है या फिर गिर रही है तो इसके पीछे की वजह क्या है? इसका मतलब ये हुआ कि किसी भी शेयर में हलचल है तो ऐप उसके पीछे की वजह भी आपको बताएगा.
Shares में क्या है हलचल की वजह?
गूगल फाइनेंस ऐप में Key Moments नाम के एआई फीचर को शामिल किया गया है, ये फीचर किसी भी शेयर की कीमत में क्यों गिरावट या फिर तेजी आ रही है? उसके पीछे की वजह बताता है.
गूगल के इस नए फाइनेंस ऐप में आप अपने सभी निवेश और शेयर्स को एक ही जगह पर देख पाएंगे. गूगल का कहना है कि ऐप में जल्द यूजर्स के लिए नए फीचर्स को शामिल किया जाएगा जैसे कि पोर्टफोलियो मैनेजमेंट के लिए आप लोगों को नए टूल्स मिलेंगे, लाइव अर्निंग्स कॉल और टास्क ऑटोमेशन जैसे फीचर्स का भी सपोर्ट मिलेगा. फिलहाल ये ऐप अभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है, 2026 के अंत तक आईफोन यूजर्स के लिए भी ऐप के लॉन्च होने की उम्मीद है. अभी फिलहाल तारीख को लेकर पुष्टि नहीं हुई है.
Google Finance का मुकाबला
इस कदम से गूगल का सीधा मुकाबला Yahoo Finance जैसे कंज्यूमर फाइनेंस प्लेटफॉर्म और Robinhood जैसे ट्रेडिंग ऐप्स से होगा. आप पीडीएफ, स्क्रीनशॉट के जरिए अपने निवेश की जानकारी को ऐप में जोड़ सकते हैं, इसके बाद एआई से पूछ सकते हैं कि किस सेक्टर में ज्यादा पैसा लगा है और लंबे समय में संभावनाएं कैसी हैं?

