Jio को पछाड़ इस मामले में आगे निकला Airtel, यहां जानें कैसा है Vi का हाल? - vedantsamachar.in

Jio को पछाड़ इस मामले में आगे निकला Airtel, यहां जानें कैसा है Vi का हाल?

टेलीकॉम कंपनियों के बीच हमेशा से ही कांटे की टक्कर चलती आई है, हर कंपनी ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को नेटवर्क से जोड़ने की हर संभव कोशिश करती है. ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां नए प्लान्स लेकर आती हैं, पुराने प्लान्स को नए बेनिफिट्स के साथ रिफ्रेश करती हैं तो कभी फ्री बोनस डेटा दिया जाता है. हर महीने ट्राई यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया का डेटा आता है जिससे यह स्थिति साफ हो जाती है कि किस कंपनी पर लोगों ने सबसे ज्यादा भरोसा दिखाया है. अब ट्राई ने मई 2026 का डेटा जारी किया है जिससे पता चलता है कि Airtel, Jio और Vi ने वायरलेस सब्सक्राइबर की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की है जबकि सरकारी ऑपरेटर BSNL और MTNL ने सब्सक्राइबर्स गवाएं हैं.

कैसा है Vi का हाल?
Vodafone Idea ने मई में 121,289 वायरलेस सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है, जिससे उसका कुल बेस अप्रैल के 198.54 मिलियन से बढ़कर 198.66 मिलियन हो गया है. इस तरह, लंबे समय तक ग्राहकों के नुकसान के बाद कंपनी ने अपनी बढ़त का सिलसिला जारी रखा.

Airtel-Jio को फायदा, BSNL को नुकसान
भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है, कंपनी ने 2.93 मिलियन वायरलेस सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है, जबकि रिलायंस जियो ने 2.15 मिलियन सब्सक्राइबर जोड़े. वहीं, अगर सरकारी कंपनी BSNL की बात करें तो कंपनी ने 104,660 सब्सक्राइबर्स को गंवा दिया है. कुल मिलाकर, मई के आखिर तक भारत का वायरलेस सब्सक्राइबर बेस 5.09 मिलियन से बढ़कर 1.277 बिलियन हो गया है.

किसके पास कुल कितने सब्सक्राइबर्स?
जियो 501.44 मिलियन वायरलेस सब्सक्राइबर (Jio Subscribers in India) के साथ सबसे आगे है. दूसरे पायदान पर एयरटेल है जिसके पास 483.81 मिलियन सब्सक्राइबर्स (Airtel Subscribers in India), Vi के पास 198.66 मिलियन सब्सक्राइबर्स (Vi Subscribers in India) और चौथे पायदान पर BSNL है, इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी के पास 92.91 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं.