RAIPUR : 8 लोगों की संदिग्ध मौत: तंत्र विद्या की आशंका विधायक ने गृहमंत्री से की CBI जांच की मांग... - vedantsamachar.in

RAIPUR : 8 लोगों की संदिग्ध मौत: तंत्र विद्या की आशंका विधायक ने गृहमंत्री से की CBI जांच की मांग…

रायपुर,26 जून (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कसडोल में 8 लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने एक ओर जहां गांव के ही एक आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है, तो वहीं दूसरी ओर लोग तंत्र विद्या की आशंका जता रहे हैं, जिसको लेकर कांग्रेस विधायक संदीप साहू ने गृहमंत्री विजय शर्मा से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। विधायक संदीप साहू का कहना है कि सरकार CBI या SIT से मौतों की जांच कराए। स्थानीय लोग लगातार तंत्रविद्या की आशंका जता रहे हैं।

आखिर कितने लोगों की मौत हुई और कैसे हुई इसकी जांच की जाए। बता दें कि खर्वे गांव में फरवरी से 14 मई तक 8 लोगों की संदिग्ध मौत हुई थी, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी। ग्रामीणों ने गांव के ही राम सहाय जायसवाल पर शक जताते हुए जांच की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ में पूरा खुलासा कर दिया। आरोपी ने बताया कि छोटी-छोटी बातों, गाली-गलौज, अंधविश्वास और पुरानी रंजिश के चलते उसने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था। सभी लोगों को उसने शराब में सुहागा मिलाकर मौत के घाट उतारा था। वहीं अब लोग मौत के पीछे तंत्र विद्या की आशंका जता रहे हैं, जिसको देखते हुए कांग्रेस विधायक संदीप साहू ने सरकार से CBI या SIT से मौतों की जांच कराने की मांग की है।