जांजगीर-चांपा, 14 जून (वेदांत समाचार)। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चांपा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 28 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 2,240 रुपये बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना चांपा पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रतन चंद्रा (42 वर्ष) निवासी घोघरानाला, चांपा, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 28 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की है।
मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 309/2026 दर्ज कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अमृत सलूजा, आरक्षक मुन्द्रिका दुबे, गौरीशंकर राय एवं वीरेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

