कोरबा। भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल के तत्वावधान में पिछड़ा वर्ग मोर्चा, महिला मोर्चा एवं किसान मोर्चा द्वारा बालको सेक्टर-5 स्थित श्री सिदेश्वर हनुमान मंदिर में देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के सफल 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रहित में उनके नेतृत्व की निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना की।
मंदिर परिसर में आयोजित पूजा-अर्चना और महाआरती में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।इस अवसर पर भाजपा बालको मंडल के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ सभी मोर्चों के अध्यक्षों, वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया।कार्यक्रम का समापन महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

