रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘मैसा’ में तारक पोनप्पा की एंट्री, जन्मदिन पर मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक - vedantsamachar.in

रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘मैसा’ में तारक पोनप्पा की एंट्री, जन्मदिन पर मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक

मुंबई। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मैसा’ (MYSAA) को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्ष 2026 की चर्चित फिल्मों में शामिल इस इमोशनल एक्शन थ्रिलर में रश्मिका एक दमदार और साहसी किरदार में नजर आएंगी। इसी बीच फिल्म निर्माताओं ने अभिनेता तारक पोनप्पा के जन्मदिन के अवसर पर उनका फर्स्ट लुक जारी कर प्रशंसकों को खास तोहफा दिया है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर तारक पोनप्पा का पोस्टर साझा करते हुए बताया कि वह फिल्म में ‘ईरा’ नामक किरदार निभाते नजर आएंगे। पोस्टर में उनका उग्र और प्रभावशाली अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

फिल्म की टीम ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “टीम ‘मैसा’ की ओर से दमदार कलाकार तारक पोनप्पा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ‘मैसा’ में ‘ईरा’ के रूप में उनके उग्र और निर्दयी प्रदर्शन को देखने के लिए तैयार हो जाइए। फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले निर्मित और निर्देशक रविंद्र पुल्ले के निर्देशन में बन रही ‘मैसा’ एक भावनात्मक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। आदिवासी क्षेत्रों की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में दमदार विजुअल्स, रोमांचक कहानी और रश्मिका मंदाना के प्रभावशाली अभिनय का संगम देखने को मिलेगा।

फिल्म के पोस्टर और कलाकारों के लुक सामने आने के बाद दर्शकों के बीच इसकी रिलीज को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। ‘मैसा’ को वर्ष 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक माना जा रहा है।