0 महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर की अगुवाई में निकली रैली, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को किया रवाना
0 पर्यावरण का संरक्षण, ऊर्जा की बचत, अधिकाधिक वृक्षारोपण, सोलर एनर्जी का उपयोग, किये जाने का आम लोगों तक पहुंचाया गया संदेश
0 आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवंागन, हितानंद अग्रवाल व अशोक चावलानी सहित निगम के पार्षदगण, अधिकारी कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, संगठनों तथा आमनागरिकों ने ड्राईव फार अर्थ रैली में दी सहभागिता, हुये रैली में शामिल
कोरबा 05 जून 2026 – नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज ई.व्ही. जागरूकता रैली ’’ ड्राईव फार अर्थ ’’ का भव्य आयोजन कोरबा में किया गया, जो छत्तीसगढ़ राज्य की पहली ई.व्ही.जागरूकता रैली है। महापौर श्रीमती संजूदेेवी राजपूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर की अगुवाई में निकली इस भव्य रैली को कलेक्टर कुणाल दुदावत ने हरी झण्डी दिखाई एवं रैली को रवाना किया। इस रैली के माध्यम से पर्यावरण का संरक्षण, ऊर्जा व ईंधन की बचत, अधिकाधिक वृक्षारोपण, पेड़-पौधों का संरक्षण व सोलर एनर्जी का उपयोग आदि का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया।
विश्य पर्यावरण दिवस 05 जून 2026 को कोरबा में छत्तीसगढ़ राज्य की पहली ई.व्ही. जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण, हरित कोरबा व स्वच्छ कोरबा पर विशेष रूचि रखने वाले कलेक्टर कुणाल दुदावत व निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय की पहल पर निकाली गई इस भव्य ई.व्ही.जागरूकता रैली को ’’ ड्राईव फार अर्थ ’’ का नाम दिया गया। यह रैली घंटाघर ओपन थियेटर से प्रारंभ हुई, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया, वहीं आयोजन की मुुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयोजन की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर की अगुवाई में घंटाघर से प्रारंभ होकर यह रैली महाराणा प्रताप चैक से रिकांडो रोड होते हुये गुरूघासीदास चैक से टी.पी.नगर चैक होते हुये सी.एस.ई.बी.चैक से जैन चैक बुधवारी व व्ही.आई.पी.रोड से गुजर कर निगम के पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुई, इस रैली के माध्यम से पर्यावरण का संरक्षण, ऊर्जा की बचत, अधिकाधिक वृक्षारोपण, सोलर एनर्जी का उपयोग आदि का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया। रैली में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, हितानंद अग्रवाल, अशोक चावलानी सहित निगम के पार्षदगणों, अधिकारी कर्मचारियों, स्वयंसेवी संगठनों, संस्थानों आदि के साथ-साथ काफी संख्या में नागरिकों ने अपनी सहभागिता दी तथा हेलमेट धारणकर ई.स्कूटी, ई.बाईक व ई.कार में सवार होकर रैली में शामिल हुये। रैली समापन के पश्चात निगम के पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा व ईंधन की बचत, अधिकाधिक वृक्षारोपण व वृक्षों का संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किये।
पर्यावरण संरक्षण पर गंभीरता से कार्य कर रहा निगम
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर पालिक निगम केारबा द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पूरी गंभीरता के साथ कार्य किये जा रहे हैं, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ऊर्जावान व्यक्ति हैं, वे हर सकारात्मक सुझाव पर अमल करते हैं, निगम द्वारा वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही वृहद वृक्षारोपण अभियान की योजना क्रियान्वित की जानी है, उन्होने आगे कहा कि कोरबा औद्योगिक नगर है, उद्योग, धंधे आवश्यक हैं किन्तु हम सबका स्वास्थ्य भी आवश्यक है, औद्योगिक नगर होने के कारण स्वभाविक रूप से प्रदूषण की समस्या रहती है, कोरबा को प्रदूषण से मुक्त करना हम सभी के सहयोग से ही संभव है। उन्होने विशेष रूप से रेखांकित करते हुये कहा कि ई.व्ही.वाहन को चार्ज करने में भी सोलर एनर्जी का उपयोग किया जाए तथा सभी लोग घरों में सोलर पैनल लगवायें, मैं इसका आव्हान करती हूॅं।
सघन वृक्षारोपण अभियान की पहल सराहनीय
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर ने अपने उद्बोधन में कहा कि निश्चित रूप से पर्यावरण का संरक्षण तथा इस हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है, महापौर, कलेक्टर व आयुक्त की पहल पर नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वर्षा ऋतु आगमन के साथ ही सघन वृक्षारोपण अभियान चलाने की जो योजना बनाई गई है, वह अत्यंत सराहनीय पहल है, जिसके लिये मैं साधुवाद देता हूॅ। उन्होने आगे कहा कि देश का 12 प्रतिशत क्षेत्र वन आच्छादित क्षेत्र है, लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ में यह प्रतिशत 40 प्रतिशत तक है, अर्थात यहाॅं पर वनों व पेड़-पौधों की अधिकता है, जो हमें विरासत में मिली है, इस विरासत को बचाकर रखना एवं इसे और अधिका आगे बढ़ाने हमारा कर्तव्य है।
वृक्ष पृथ्वी के आभूषण हैं
इस अवसर पर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पेड़-पौधें व वृक्ष पृथ्वी के आभूषण है, वृक्ष हैं तो हमारा जीवन भी है, पेड़-पौधों एवं वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है, अतः अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण करना, उनका संरक्षण करना, हमारा प्रथम दायित्व है। उन्होने कहा कि सुशासन तिहार के मौके पर मैंने शहरवासियों से ’’ गुठली दान ’’ का आव्हान किया था, जिसके परिणाम स्वरूप सौ से ज्यादा फोन मेरे पास चुके हैं कि उन्होने गुठलियाॅं सहेज कर रखी है, इन गुठलियों को एकत्रित किया जाएगा तथा वर्षा ऋतु के दौरान उन्हें जमीन पर डाला जाएगा ताकि वे वृक्ष का रूप धारण कर सकें।
प्रत्येक नागरिक एक पेड़ जरूर लगायें
इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आमनागरिकों का आव्हान करते हुये कहा कि वे एक पेड़ जरूर लगायें तथा उसका संरक्षण करते हुये उसे वृक्ष का रूप दें, उन्होने कहा कि केवल पौधा रोपण ही काफी नहीं है बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। नगर निगम कोरबा की टीम प्रत्येक वार्ड में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित करेगी, अतः जो पेड़ आपके घर के सामने लगायें जाएगें, उसका संरक्षण आप करें, अधिक से अधिक वृक्षारोपण हों ताकि हरित कोरबा की संकल्पना साकार हो सके। उन्होने कहा कि पर्यावरण हमें विरासत में मिला है, अब हमारा कर्तव्य है कि हमने जैसा पर्यावरण पाया था, उससे कहीं बेहतर पर्यावरण बनाकर हम अपनी अगली पीढ़ी को सौपे।
पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी
इस अवसर पर आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण का संरक्षण केवल शासन प्रशासन की नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होने आव्हान करते हुये कहा कि हम सब मिलकर अधिक से अधिक पेड़ लगायें, प्लास्टिक का उपयोग न करें, आवागमन में ई.वाहनों को उपयोग में लायें, घरों में सोलर पैनल लगवायें। उन्होने आगे कहा कि यह हम सबके लिये प्रेरणास्पद है कि महापौर जी अपने घर में सोलर एनर्जी का उपयोग कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर कलेक्टर साहब ने भी इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग प्रारंभ कर दिया है। आयुक्त श्री पाण्डेय ने आगे बताया कि निगम की योजना है कि इस मानसून में वृहद वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जायेगा तथा वार्ड-दर-वार्ड को हरित वार्ड बनाने का कार्य होगा।
सभागार परिसर में किया गया वृक्षारोपण
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, कलेक्टर कुणाल दुदावत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित अन्य अतिथियों ने पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान शहर की स्वयंसेवी संस्थाओं को अतिथियों द्वारा पौधे भेंटकर वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी सहभागिता का आव्हान किया गया, वहीं निगम के कर्मचारियों को हेलमेट प्रदान किये गये।
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, हितानंद अग्रवाल, अशोक चावलानी, अजय कुमार चन्द्रा, पंकज देवंागन, रामकुमार साहू, ममता यादव, लक्ष्मण श्रीवास, सरोज शांडिल्य, प्रीति दिनेश शर्मा, प्रेमलता बंजारे, प्रभा टीकम सिंह, सत्येन्द्र दुबे, ईश्वर पटेल, पूर्व पार्षद सुशील गर्ग, वरिष्ठ नागरिक अंजना सिंह, जिला चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, डाॅ. अग्रवाल, महेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, सागर सिंह, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, भूषण उरांव, लेखाधिकारी भवकांत नायक, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी, जोन कमिश्नर एन.के.नाथ, लीलाधर पटेल, अखिलेश शुक्ला, राकेश मसीह, जिला खेल अधिकारी आर.के.साहू, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, उद्यान अधीक्षक आनंद सिंह राठौर, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, पीयूष राजपूत, पुखराज यादव, अरूण मिश्रा, अरविंद सिंह सहित निगम के अधिकारी कर्मचारीगण विभिन्न संगठनों व संस्थानों के प्रतिनिधिगण तथा काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।

