Flipkart की ओर से Flipkart Plus मेंबरशिप यूजर्स के लिए नए फायदों को जोड़ा जा रहा है. कंपनी भारत में कुछ यूजर्स के लिए Netflix Mobile Subscription की टेस्टिंग कर रही है. कुछ लोगों को ऐप में Join Waitlist ऑप्शन दिख रहा है, इस ऑफर का फायदा केवल एलिजिबल यूजर्स को ही मिलेगा अगर वह मंथली शॉपिंग क्राइटेरिया को पूरा करते हैं. अगर क्राइटेरिया पूरा हो जाता है तो फ्लिपकार्ट की ओर से आप एक महीने के लिए फ्री नेटफ्लिक्स का फायदा उठा पाएंगे.
आपके लिए ये जानना जरूरी
खबर लिखे जाने तक नेटफ्लिक्स की ऑफिशियल साइट भी 13 घंटे पहले इस ऑफर की डिटेल के साथ अपडेट की गई है. Flipkart पर फ़्री Netflix पाने से पहले आपको कुछ जरूरी बातें पता होनी चाहिए.
कैंसल या वापस की गई खरीदारी कुल चार खरीदारी में काउंट नहीं होगी.
इस ऑफर के तहत Netflix Mobile का फायदा मिल रहा है. इसका मतलब है कि एक समय पर आप किसी भी एक मोबाइल फोन में नेटफ्लिक्स एन्जॉय कर पाएंगे.
इस प्लान में स्टैंडर्ड क्वालिटी में आप कंटेंट देख पाएंगे और इस प्लान में आप नेटफ्लिक्स को टीवी पर नहीं देख पाएंगे.
Flipkart पर Free Netflix क्या सभी के लिए उपलब्ध?
डिजिट की रिपोर्ट में बताया गया है कि फ्लिपकार्ट का ये ऑफर धीरे-धीरे शुरू हो रहा है, इसलिए अभी ये ऑफर सभी के लिए उपलब्ध नहीं है. कुछ यूजर्स को फ्लिपकार्ट पर इस ऑफर से जुड़ा बैनर दिख रहा है जबकि कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें जॉइन वेटलिस्ट ऑप्शन दिखाई दे रहा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि फ्लिपकार्ट ने फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी है कि ये ऑफर सभी प्लस मेंबर्स के लिए आखिर कब उपलब्ध होगा?
कैसे मिलेगा Free Netflix?
एक ही महीने में फ्लिपकार्ट पर 4 ऑर्डर करें.
हर ऑर्डर की कीमत कम से कम 299 रुपए होनी चाहिए.
ये ऑर्डर फ्लिपकार्ट, फ्लिपकार्ट मिनट्स या फ्लिपकार्ट ग्रोसरी का इस्तेमाल करके कर सकते हैं. ये सभी काउंटिंग के लिए क्वालिफाई करेंगे.
ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को अगर आपने पूरा कर लिया तो आप फ्री नेटफ्लिक्स मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं. आइए अब जानते हैं कि क्या ये ऑफर सभी प्लस मेंबर्स के लिए उपलब्ध है या नहीं?

