कूलर में चिपका बुजुर्ग, भिलाई की घटना, मौत - vedantsamachar.in

कूलर में चिपका बुजुर्ग, भिलाई की घटना, मौत

दुर्ग 2 जून 2026 (वेदांत समाचार) । भिलाई में सोमवार को कूलर में करंट आने से 49 साल के संतोष कुमार यादव की मौत हो गई। संतोष घर में कूलर चालू कर उसमें पानी भर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना छावनी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार यादव कैंप-1 स्थित त्रिदशेश्वर मंदिर के पास रहते थे। पानी भरने के दौरान वे करंट की चपेट में आ गए। रिश्तेदार फौरन स्विच बंद कर उन्हें कूलर से अलग किया और शास्त्री अस्पताल पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कूलर में करंट कैसे आया और हादसे की असली वजह क्या थी। संतोष कुमार यादव मजदूरी का काम करते थे। परिचित शैलेंद्र कुमार साहू ने बताया कि संतोष अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।