सिर्फ एक रिचार्ज और पूरा साल टेंशन फ्री! Jio-Airtel के ये प्लान कर देंगे खुश - vedantsamachar.in

सिर्फ एक रिचार्ज और पूरा साल टेंशन फ्री! Jio-Airtel के ये प्लान कर देंगे खुश

एयरटेल और जियो अपने ग्राहकों के लिए ऐसे लंबे वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान ऑफर करते हैं जो पूरे 365 दिन तक चलते हैं. इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, 5जी डेटा और ओटीटी बेनिफिट्स जैसे कई फायदे मिलते हैं. इससे यूजर्स को बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती और एक बार रिचार्ज करने पर पूरा साल सुविधा मिलती है. इन प्लान्स की खास बात यह है कि इनमें रोजाना डेटा या हाई डेटा लिमिट के साथ साथ एक्स्ट्रा डिजिटल बेनिफिट्स भी मिलते हैं. खासकर 5जी यूजर्स के लिए ये प्लान बेस्ट हो सकते हैं.

एयरटेल का 3599 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का 3599 रुपये वाला प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इस प्लान में रोजाना 2 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड 5जी डेटा का भी फायदा मिलता है. इसके अलावा इसमें एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम जैसे डिजिटल बेनिफिट्स भी शामिल हैं. यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो हाई स्पीड इंटरनेट और लंबी वैलिडिटी चाहते हैं. एक बार रिचार्ज करने के बाद पूरे साल टेंशन फ्री इस्तेमाल किया जा सकता है.

एयरटेल का 3999 रुपये वाला प्रीमियम प्लान
एयरटेल का 3999 रुपये वाला प्लान भी 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 2.5 जीबी डेटा दिया जाता है और अनलिमिटेड 5जी डेटा का भी लाभ मिलता है. इस प्लान में जियोहॉटस्टार मोबाइल का एक साल का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. इसके अलावा कई अतिरिक्त डिजिटल बेनिफिट्स भी यूजर्स को दिए जाते हैं. यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है जो ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं और ओटीटी कंटेंट का आनंद लेना चाहते हैं.

एयरटेल के 2249 और 1849 रुपये वाले प्लान
एयरटेल के 2249 रुपये वाले प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी के साथ 30 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है. इसमें एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम और सेफ नेटवर्क जैसे बेनिफिट्स भी शामिल हैं. वहीं 1849 रुपये वाला प्लान भी एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और कुछ अतिरिक्त डिजिटल सुविधाएं मिलती हैं. ये दोनों प्लान उन यूजर्स के लिए हैं जो कम डेटा इस्तेमाल करते हैं लेकिन लंबी वैलिडिटी चाहते हैं.

जियो के 3599 रुपये वाला प्लान
जियो का 3599 रुपये वाला प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें रोजाना 2.5 जीबी डेटा और ट्रू 5जी की सुविधा दी जाती है. इस प्लान के साथ जियोहॉटस्टार पर फ्री लाइव क्रिकेट और अन्य ओटीटी बेनिफिट्स भी मिलते हैं. कंपनी का फोकस हाई डेटा यूजर्स और एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले ग्राहकों पर है. यह प्लान लंबे समय तक बिना रुकावट इंटरनेट और मनोरंजन देने के लिए डिजाइन किया गया है.

जियो का 3999 रुपये वाला सालाना प्लान
जियो का 3999 रुपये वाला प्लान भी 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें रोजाना 2.5 जीबी डेटा और ट्रू 5जी की सुविधा दी गई है. इस प्लान में फैनकोड जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी शामिल किया गया है. इसके साथ कई अतिरिक्त डिजिटल बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं. यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो ज्यादा डेटा और ओटीटी कंटेंट का पूरा फायदा एक ही रिचार्ज में चाहते हैं.