छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में ईडी मनीष गुप्ता सहित 8 अधिकारी-कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई - vedantsamachar.in

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में ईडी मनीष गुप्ता सहित 8 अधिकारी-कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

रायपुर, 29 मई (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में सेवानिवृत्त हुए कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार गुप्ता सहित कुल 8 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। सेवा भवन स्थित मुख्यालय में आयोजित समारोह में पॉवर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की।

समारोह में प्रबंध निदेशक (जनरेशन) एस.के. कटियार, प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) राजेश कुमार शुक्ला और प्रबंध निदेशक (डिस्ट्रीब्यूशन) भीम सिंह कंवर ने ईडी मनीष कुमार गुप्ता को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि श्री गुप्ता के समर्पण, अनुभव और उत्कृष्ट कार्यशैली से पॉवर कंपनी के विकास कार्यों को नई दिशा मिली है।

अपने संबोधन में सेवानिवृत्त ईडी मनीष कुमार गुप्ता ने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए प्रबंधन, अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के लोड डिस्पेच सेंटर में भी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) योगेश्वर प्रसाद साहू, वरिष्ठ पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार उइके, वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) यशवंत कुमार स्वर्णकार, लाइन सहायक श्रेणी-एक रामकिशुन साहू, एल. गोपी राव, लाइन सहायक श्रेणी-दो रूपराम साहू तथा फार्मासिस्ट संजय कुमार डुमरे को सम्मानित कर विदाई दी गई।

कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक के.एस. मनोठिया, एम.एस. कंवर, एस.के. ठाकुर, आर.पी. नामदेव, एम.एस. चौहान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उपमहाप्रबंधक (जनसंपर्क) गोविंद पटेल एवं प्रकाशन अधिकारी अनामिका मंडावी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता पंकज चौधरी ने किया।