UP NEWS : CISF अधिकारी समेत 5 की मौत, स्कॉर्पियो ने कुचला... - vedantsamachar.in

UP NEWS : CISF अधिकारी समेत 5 की मौत, स्कॉर्पियो ने कुचला…

यूपी,28 मई। बुलंदशहर में दो हादसे हो गए। अलग-अलग हादसों में सीआईएसएफ दरोगा समेत पांच लोगों की मौत हो गई। बुलंदशहर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने दरोगा को समेत दो लोगों को रौंदते हुए निकल गई। वहीं गुलावठी थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे 334 पर हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यहां गाड़ी को बचाने में कार सवार तीन दोस्त खाईं में जाकर गिर गए, जिससे तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर दोनों जगह पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पहला हादसा बुलंदशहर में हुआ। मोहल्ला गिरधारी नगर के रहने वाले 50 वर्षीय अशोक कुमार सीआईएसएफ में दरोगा (एसआई) के पद पर तैनात थे।

वर्तमान में वह छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। वह जैनपुर गांव के पास एक प्लॉट लेकर उसमें अपने मकान का निर्माण करवा रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वह मकान के काम के लिए ही कुड़वाल बनारस स्थित एक दुकान से सामान लेने बाइक पर आए थे। ​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अशोक कुमार दुकान से सामान खरीदकर अपनी बाइक पर बांध ही रहे थे, तभी गुलावठी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दरोगा को रौंदने के बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने वहीं मौजूद कुड़वल बनारस निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र को भी अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अशोक कुमार और जितेंद्र दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। भागने की कोशिश कर रहे स्कॉर्पियो चालक को गुस्साए ग्रामीणों ने घेराबंदी करके पकड़ लिया और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चरी भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। एक ही पल में दो मौतों से पूरे इलाके में शोक की लहर है।