क्या है Google AI Threat Defense, समझें कैसे करता है आप लोगों की मदद? - vedantsamachar.in

क्या है Google AI Threat Defense, समझें कैसे करता है आप लोगों की मदद?

Google AI Threat Defense: एआई टूल्स से सॉफ्टवेयर हैकिंग के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब गूगल ने एआई पावर्ड साइबर सिक्योरिटी टूल को पेश किया है, जिसे गूगल एआई थ्रेट डिफेंस नाम से जाना जाएगा. वहीं, गूगल अपने नए टूल को AI पावर्ड साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन बताता है जो AI खतरों को लगातार मॉनिटर करता है और बिजनेस पर असर डालने से पहले ही उन्हें रोकता है. गूगल से पहले Anthropic ने अप्रैल में साइबर सिक्योरिटी फोक्स्ड एआई मॉडल Claude Mythos को लॉन्च किया था. एंथ्रोपिक के बाद मई 2026 में ओपनएआई ने Daybreak प्लेटफॉर्म को पेश किया था जिसे जीपीटी 5.5 पर तैयार किया गया था.

क्या करता है Google का एआई थ्रेट डिफेंस?
गूगल क्लाउड के COO और सिक्योरिटी प्रोडक्ट्स के प्रेसिडेंट फ्रांसिस डिसूजा ने ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि AI थ्रेट डिफेंस ऑर्गनाइज़ेशन को अटैक पाथ (attack path) का अनुमान लगाने, सबसे बड़े खतरों को प्रायोरिटी देने और वेरिफाइड फिक्स को दुश्मनों के फायदा उठाने से पहले तेजी से डिप्लॉय करने में मदद करता है.

गूगल के मुताबिक, मौजूदा AI साइबर सिक्योरिटी सिस्टम के साथ सबसे बड़ी समस्याओं में से एक यह है कि वह सिक्योरिटी टीमों पर हजारों एआई जनरेटेड अलर्ट का बोझ डाल देते हैं. एंथ्रोपिक मिथोस और ओपनएआई डेब्रेक रातों-रात बड़ी संख्या में कमजोरियों का तेजी से पता लगा सकते हैं. हालांकि, असल दुनिया में हर कमजोरी खतरनाक नहीं होती.

गूगल का एआई थ्रेट डिफेंस सिस्टम एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो कोड स्कैनिंग को क्लाउड-सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म Wiz के साथ इंटीग्रेट करता है और चेक करता है कि कोई वल्नरेबिलिटी (कमी) असल में इंटरनेट से एक्सेसिबल है या लाइव नेटवर्क कॉन्फ़िगरेशन के जरिए सामने आई है.

अगर कोड में कोई बहुत ज्यादा गंभीर कमी है लेकिन पूरी तरह से आइसोलेटेड है, तो सिस्टम उसकी प्रायोरिटी कम कर देता है. इससे डेवलपर्स और सिक्योरिटी टीमें सिर्फ़ उस एक्टिव थ्रेट पर फोकस कर पाती हैं जिसका अटैकर असल में फायदा उठा सकते हैं.