IFS अरूण पांडे बने नए PCCF, आदेश जारी... - vedantsamachar.in

IFS अरूण पांडे बने नए PCCF, आदेश जारी…

रायपुर, 27 मई (वेदांत समाचार)। राज्य सरकार ने आईएफएस अरूण पांडे को प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख के तौर पर नियुक्त कर दिया है। मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। अरुण पांडेय व्ही. श्रीनिवासन राव की जगह लेंगे जो इसी 31 मई को रिटायर होने वाले हैं।

बता दें कि दो दिन पहले नए PCCF के लिए डीपीसी की बैठक हुई थी। इसमें अरूण पाण्डेय, अनिल साहू और कौशलेंद्र कुमार के नाम पर चर्चा हुई थी। चर्चा के बाद अरूण पाण्डेय के नाम पर मुहर लगी।

नवनियुक्त वन बल प्रमुख अरुण कुमार पाण्डेय, भा.व.से. (1994) वर्तमान में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।