Bilaspur Viral Video: वर्दी में डांस करने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन, मस्तूरी थाने से हटाकर रक्षित केंद्र अटैच – vedantsamachar.in

Bilaspur Viral Video: वर्दी में डांस करने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन, मस्तूरी थाने से हटाकर रक्षित केंद्र अटैच

बिलासपुर, 07 अप्रैल 2026 (वेदांत समाचार)। बिलासपुर में सोशल मीडिया पर वर्दी पहनकर गाने पर डांस करते एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनीश सिंह के निर्देश पर संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से मस्तूरी थाने से हटाकर रक्षित केंद्र बिलासपुर अटैच कर दिया गया है।

मामला तब सामने आया जब वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी यूनिफॉर्म में अशोभनीय तरीके से नाचते हुए नजर आया। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैल गया, जिसके बाद विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की।

पुलिस विभाग ने इस कृत्य को वर्दी का दुरुपयोग और अनुशासनहीनता माना है। एसएसपी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पुलिसकर्मियों को अपनी वर्दी की गरिमा बनाए रखना अनिवार्य है और इस तरह के आचरण को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस कार्रवाई के जरिए पुलिस विभाग ने साफ संदेश दिया है कि ड्यूटी के दौरान या वर्दी में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।