CRIME NEWS : प्रेमी के साथ भागी फिर लौट आई महिला पति का किया मर्डर… – vedantsamachar.in

CRIME NEWS : प्रेमी के साथ भागी फिर लौट आई महिला पति का किया मर्डर…

बिलासपुर,25 मई (वेदांत समाचार). झारखंड की रहने वाली महिला अपने पति को बिलासपुर लेकर आई, और अपने प्रेमी व उसके साथियों के साथ मिलकर गला दबाकर व चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. उसके बाद लाश सिरगिट्टी लाइन के किनारे फेंककर फरार हो गई. झारखंड पुलिस महिला लेकर शहर लेकर आई तो यहां उसके पति की सड़ी गली लाश मिली है. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, और उसके प्रेमी व अन्य साथियों की तलाश कर रही है. दरअसल, झारखंड सिमडेगा निवासी पूनम लोमगा की 4 साल पहले फेसबुक के जरिए से झारखंड निवासी सुगड़ टोपनो से दोस्ती हुई. बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया.

पूनम अपने पति बच्चों को छोड़कर प्रेमी सुगड़ तोपड़ो के साथ भाग गई थी. 15 दिन उसके साथ रहने के बाद फिर से अपने घर पति बच्चों के पास लौट गई. घर लौटने के बाद पूनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की साजिश रची. योजना के तहत प्रेमी सुगड़ टोपनो अपने दोस्त इंदल मांझी व एक अन्य के साथ बिलासपुर सिरगिट्टी आ गया. उसके बाद प्रेमिका के पति विनोद लोमगा को फोन कर बिलासपुर के सिरगिट्टी आकर 10 हजार रुपए देने व उसकी पत्नी को छोड़ देने का लालच दिया. विनोद तैयार हो गया और उसकी पत्नी पूनम को भी साथ आने जाने की बात कही. 19 मई को पति पत्नी झारखंड से बिलासपुर सिरगिट्टी आए. पति पत्नी के सिरगिट्टी पहुंचने पर सभी लोग सिरगिट्टी रेलवे ट्रैक के किनारे सुनसान जगह में गए. उसके बाद पत्नी, प्रेमी व उसके दोस्तों ने विनोद के साथ मारपीट कर महिला के दुपट्टा से गला दबा दिया. फिर चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतारकर झाड़ियों व कीचड़ में लाश फेंककर झारखंड लौट गए.

पूनम के घर लौटने पर परिजन ने उससे पति विनोद के संबंध में पूछताछ की, तो वह गोलमोल जवाब दे रही थी. परिजन ने झारखंड में विनोद के लापता होने की रिपोर्ट लिखाई. मृतक के मोबाइल लोकेशन के आधार पर झारखंड पुलिस ने पूनम से पूछताछ की तो उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर लाश बिलासपुर सिरगिट्टी में फेंकने की जानकारी दी. 24 मई को झारखंड पुलिस महिला को लेकर शहर आई और सिरगिट्टी पुलिस को जानकारी दी. सिरगिट्टी व झारखंड पुलिस को विनोद की सड़ी गली लाश रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों के बीच मिली. सिरगिट्टी पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी पूनम लोमगा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस टीम हत्याकांड के फरार आरोपी महिला के प्रेमी व उसके सहयोगियों को पकड़ने के लिए झारखंड रवाना हो गई है.