राजीव नगर निवासी भास्कर प्रसाद पाण्डेय का निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब… – vedantsamachar.in

राजीव नगर निवासी भास्कर प्रसाद पाण्डेय का निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब…

रायपुर,25 मई (वेदांत समाचार)। राजधानी रायपुर के राजीव नगर निवासी वरिष्ठ नागरिक भास्कर प्रसाद पाण्डेय का 79 वर्ष की आयु में 23 मई को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों एवं परिचितों में शोक की लहर फैल गई। वे सामाजिक एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी माने जाते थे और क्षेत्र में सभी लोगों के बीच सम्मानित थे।

स्वर्गीय भास्कर प्रसाद पाण्डेय, अविनाश पाण्डेय के पिता थे। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं नागरिक संगठनों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार, मित्र एवं स्थानीय लोग शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न कराया गया। शोकाकुल परिवार के प्रति लोगों ने संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। क्षेत्रवासियों ने कहा कि स्वर्गीय पाण्डेय सरल स्वभाव और समाजसेवी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।