Haj Yatra 2022 : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज यात्रा पर दी जानकारी, बोले- अन्य देशों की तुलना भारत को ज्यादा कोटा

सऊदी अरब (Saudi Arab) जाने के लिए भारत (India) से हज यात्रियों (Haj Yatra 2022) को लेकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आखिरकार 2 साल बाद यात्रा शुरू हो रही है। बिना सब्सिडी के बाद भी हज यात्रा महंगी नहीं हुई है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि इस साल हज यात्रा शुरू होने जा रही है। दो साल बाद यात्रा की शुरुआत हो रही है। हज यात्रा के लिए पहली उड़ान 6-7 जून को शुरू होगी। बिना सब्सिडी के हज करने के बाद भी हज यात्रा महंगी नहीं हुई है। आगे कहा कि हज यात्रा को सफल, सुलभ बनाने के लिए मजबूत कार्य किया गया है। इस बार भी भारत को जो कोटा मिला है वह अन्य इस्लामिक देशों से ज्यादा है।

मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि सब्सिडी खत्म करने के बावजूद हज यात्रियों पर आर्थिक बोझ इस बात का सबूत है कि हज सब्सिडी के दम पर दशकों से राजनीतिक छलावा चल रहा था। लोगों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हज 2022 में महत्वपूर्ण सुधार किए जा रहे हैं। हज 2022 की पूरी प्रक्रिया भारत सरकार और सऊदी अरब सरकार द्वारा तय की गई है। इसके अंदर पात्रता, उम्र, स्वास्थ्य मानदंड और अन्य आवश्यक कोरोना दिशानिर्देशों के अनुसार की गई है। इस साल भारत से 79 हजार मुसलमान हज के लिए जाएंगे। इनमें से लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं हैं। इनमें से 56 हजार 601 हज यात्री भारत की हज समिति से गुजरेंगे और 22,636 हज तीर्थयात्री हज ग्रुप ऑर्गनाइजर्स के माध्यम से जाएंगे। बिना पुरूष के लगभग 2000 मुस्लिम महिलाएं हज में जा रही है। उन्हें लॉटरी सिस्टम से बाहर रखा गया है।