मुंबई । द वायरल फीवर ने पिछले कुछ वर्षों में खुद को भारत के सबसे सम्मानित प्रोडक्शन हाउस में से एक के रूप में स्थापित किया है। TVF ने सालों से मिडिल क्लास की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद प्रामाणिक तरीके से दिखाने में महारत हासिल की है, ऐसे किरदार और पल रचे हैं जिनसे दर्शक तुरंत जुड़ जाते हैं।
हालांकि सपने वर्सेज एवरीवन का दूसरा सीजन अभी हाल ही में प्रीमियर हुआ है, लेकिन दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं और यह अब IMDb की पॉपुलर इंडियन टीवी सीरीज की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गया है।
क्रिएटर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए सपने वर्सेज एवरीवन 2 के IMDb की पॉपुलर इंडियन टीवी शोज की लिस्ट में नंबर 1 रैंक हासिल करने की इस उपलब्धि का जश्न मनाया।
IMDb की टॉप 250 टीवी शोज़ की लिस्ट में Sapne vs Everyone के शामिल होने के साथ ही द वायरल फीवर (TVF) ग्लोबल कंटेंट स्पेस में अपना दबदबा बना रहा है। IMDb की दुनिया की टॉप 250 टीवी शोज़ की लिस्ट में शामिल TVF के अन्य शोज़ हैं — TVF पिक्चर्स 9.1 रेटिंग के साथ (64), पंचायत 9.0 रेटिंग के साथ (70), गुल्लक 9.1 रेटिंग के साथ (74), कोटा फैक्ट्री 9.0 रेटिंग के साथ (86), एस्प्रेंट्स 9.1 रेटिंग के साथ (130), और यह मेरी फैमिली 8.9 रेटिंग के साथ (183)।
TVF एक बेहद सम्मानित प्रोडक्शन कंपनी के रूप में उभरा है, जो भारत, साउथ और यहां तक कि हॉलीवुड में भी शानदार कंटेंट देने के लिए जाना जाता है। इसने हालिया कई बड़ी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स जैसे द डेविल वियर्स प्राडा 2, एक दिन, शिवाजी, पटरियोट और नेटफ्लिक्स की ग्लोरी को भी पीछे छोड़ दिया है।
इसके अलावा, प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स में TVF का अनाउंसमेंट प्रोग्राम इतना प्रभावशाली रहा कि उसने सच में पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। उनकी लाइनअप बेहद विविध थी, जिसमें ‘व्वान’ और ‘कॉलेज फेस्ट’ जैसी फिल्में, ‘पिरामिड’ और ‘वंश’ जैसे नए शोज़, और ‘एस्पिरेंट्स’, ‘पंचायत’, ‘ग्राम चिकित्सालय’, ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ और ‘संदीप भैया’ के बहुप्रतीक्षित नए सीज़न शामिल थे। अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत TVF उस रात का सबसे बड़ा विजेता बनकर उभरा।

