[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

सुशासन तिहार 2025 : सहसपुर के चौपाल में सीएम साय ने दी ये सौगातें…

रायपुर, 06 मई (वेदांत समाचार)। संवाद से समाधान तक… ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज आकस्मिक दौरे पर बेमेतरा जिले के ग्राम सहसपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर ग्रामीणों ने उनका फूल माला पहनाया और आरती कर स्वागत किया। उन्होंने गांव में बरगद पेड़ के निचे चौपाल लगाई, जहां खाट पर बैठकर उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी और योजनाओं का फीडबैक लिया। 

इससे पहले सीएम साय ने 13वीं- 14वीं शताब्दी में कवर्धा के फणीवंशीय राजाओं द्वारा निर्मित शिव मंदिर के दर्शन किए। जनता की समस्या को करीब से जानने के माध्यम ‘सुशासन तिहार’ के तहत सीएम साय बिना पूर्व सूचना के अलग-अलग जिलों में पहुंच रहे हैं। जहां वे ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का फीडबैक ले रहे हैं। इस दौरान उनकी समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं।  

सीएम साय ने की घोषणाएं

सहसपुर ग्राम पंचायत में ग्रामीणों से बातचीत के बाद जरूरतों को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कई घोषणाएं की है। 

  • हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए नए भवन को मिली स्वीकृति
  • 13 वीं-14 वीं शताब्दी में फणी नागवंशी राजाओं द्वारा निर्मित शिव मंदिर व हनुमान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की घोषणा
  • 33 केव्ही विद्युत सब स्टेशन की घोषणा
[metaslider id="133"]