एक बार फिर से Work From Home कल्चर हॉट टॉपिक बन गया है, हाल ही में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से बहुत सी जरूरी बातें कही हैं, इन्हीं में से एक है WFH. पीएम मोदी ने बढ़ती तेल कीमतों और मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए कहा कि वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्प फ्यूल बचत और देश की अर्थव्यवस्था में मदद कर सकते हैं. अगर PM Modi की बात मानकर कंपनियां WFH कल्चर को अपनाती हैं तो इससे कुछ ऐप्स हैं जिनकी डिमांड बढ़ने की उम्मीद है.
Online Meeting Apps: इन ऐप्स की बढ़ सकती है डिमांड
अगर कंपनियों ने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम के लिए परमिशन दी तो इससे कुछ ऐप्स हैं जिनकी डिमांड में तेजी देखने को मिल सकती है, ये ऐप्स घर बैठे काम को आसान बनाने में मदद करते हैं. ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए Google Meet, Zoom और Microsoft Teams का इस्तेमाल बढ़ सकता है.
Google Meet एक सुरक्षित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है जो पर्सनल और प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए हाई-क्वालिटी, रियल-टाइम वीडियो और ऑडियो की सुविधा देता है. इसमें कग्राउंड ब्लर, स्क्रीन शेयरिंग, नॉइज कैंसलेशन और एन्क्रिप्शन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. इसमें 100 लोगों तक को जोड़ सकते हैं, इसके अलावा ग्रुप कॉल के लिए 1 घंटे, 1 on 1 कॉल के लिए 24 घंटे की लिमिट मिलती है.
Zoom एक कॉम्प्रिहेंसिव, AI पावर्ड वर्कप्लेस प्लेटफॉर्म है जिसे कम्युनिकेशन और प्रोडक्टिविटी के लिए डिजाइन किया गया है, इसमें एचडी वीडियो मीटिंग, टीम चैट, व्हाइटबोर्डिंग और AI पावर्ड समरी जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इसमें 100 लोगों तक जोड़ने की सुविधा और 40 मिनट की फ्री मीटिंग लिमिट के अलावा स्क्रीन शेयरिंग, वर्चुअल बैकग्राउंड और मजबूत सिक्योरिटी टूल्स मिलते हैं.
Microsoft Teams एक ऐसा ऐप है जिसे चैट, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, कॉलिंग और फाइल शेयरिंग के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें AI पावर्ड समरी, स्क्रीन शेयरिंग, रिकॉर्डिंग, बैंकग्राउंड इफेक्ट, लाइव कैप्शन और वॉयस आईसोलेशन जैसे फीतर्स मिलते हैं.

