अंबिकापुर, 11 मई (वेदांत समाचार) । अंबिकापुर से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही माँ की निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दिल दहला देने वाली ये पूरी वारदात लटोरी थानाक्षेत्र के गजाधरपुर इलाके की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आपसी विवाद के चलते बेटे ने अपनी माँ को मौत के घाट उतारा है, बताया जा रहा है कि, विवाद होने के बाद आरोपी बेटे ने माँ पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसकी माँ गंभीर रूप से घायल हो गई और मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

