500 रुपये से कम में 84 दिन की टेंशन खत्म! जियो का सस्ता प्लान दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस – vedantsamachar.in

500 रुपये से कम में 84 दिन की टेंशन खत्म! जियो का सस्ता प्लान दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस

Jio Rs 448 Prepaid Plan: महंगे होते रिचार्ज प्लान्स के बीच अब यूजर्स ऐसे प्लान की तलाश में हैं जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और जरूरी सुविधाएं दे सके. इसी जरूरत को देखते हुए जियो 448 रुपये वाला प्रीपेड प्लान ऑफर करता है. इस प्लान में पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 एसएमएस जैसी सुविधाएं मिलती हैं. खास बात यह है कि इसका रोज का खर्च 5 रुपये के आसपास है, जो काफी किफायती है. ऐसे यूजर्स जो सिर्फ कॉलिंग और बेसिक मोबाइल इस्तेमाल के लिए सस्ता प्लान चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान काफी काम का साबित हो सकता है. चलिए जानते हैं इस प्लान के फायदों के बारे में…

84 दिन तक मिलेगी कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा
जियो के 448 रुपये वाले इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को पूरे 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी दी जाती है. इसके साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जिससे बार-बार रिचार्ज कराने की परेशानी खत्म हो जाती है. इसके अलावा प्लान में 1000 एसएमएस भी शामिल हैं, जो बेसिक जरूरतों के लिए काफी माने जा रहे हैं. कंपनी इस प्लान के साथ जियो टीवी और जियो AI क्लाउड जैसी सुविधाएं भी दे रही है. हालांकि यह प्लान पूरी तरह वॉइस ओनली कैटेगरी में आता है, इसलिए इसमें इंटरनेट डेटा नहीं मिलता. ऐसे में यह उन लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी है जो स्मार्टफोन में ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते.

TRAI के नियम के बाद बढ़ी ऐसे प्लान्स की मांग
टेलीकॉम कंपनियों ने हाल के महीनों में ऐसे वॉइस ओनली प्लान्स पर ज्यादा फोकस करना शुरू किया है. इसके पीछे भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI का निर्देश माना जा रहा है. दरअसल कई यूजर्स केवल कॉलिंग और एसएमएस के लिए मोबाइल इस्तेमाल करते हैं और उन्हें डेटा की जरूरत नहीं होती. पहले यूजर्स को मजबूरी में डेटा वाले महंगे प्लान लेने पड़ते थे. अब जियो जैसे ऑपरेटर्स अलग से वॉइस ओनली प्लान्स लॉन्च कर रहे हैं ताकि कम खर्च में बेसिक सुविधाएं मिल सकें. खासकर बुजुर्ग, सेकेंडरी नंबर इस्तेमाल करने वाले लोग और फीचर फोन यूजर्स ऐसे प्लान्स को तेजी से पसंद कर रहे हैं.

मनोरंजन और बेसिक जरूरतों का सस्ता पैकेज
हालांकि इस प्लान में इंटरनेट डेटा नहीं दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद यह कई लोगों के लिए पैसा वसूल माना जा रहा है. जियो टीवी का एक्सेस मिलने से यूजर्स मोबाइल पर लाइव टीवी और मनोरंजन कंटेंट देख सकते हैं. साथ ही जियो AI क्लाउड जैसी सुविधा भी इसमें जोड़ी गई है. कम कीमत में लंबी वैलिडिटी मिलने की वजह से यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर माना जा रहा है जो हर महीने रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं. इसके अलावा जियो के पास 1748 रुपये वाला लंबी वैलिडिटी प्लान भी मौजूद है, जिसमें 336 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलती है. ऐसे में यूजर्स अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही प्लान चुन सकते हैं.