प्यार, दिल टूटने और बदले की जंग के बीच फंसी पुष्पा, सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में अपने सबसे कठिन इम्तिहान का सामना कर रही है... - vedantsamachar.in

प्यार, दिल टूटने और बदले की जंग के बीच फंसी पुष्पा, सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में अपने सबसे कठिन इम्तिहान का सामना कर रही है…


मुंबई, 24 जून 2026: सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल अपनी भावनात्मक कहानियों और परिवार से जुड़ी टकराहटों के साथ दर्शकों को लगातार जोड़े हुए है। जैसे-जैसे रिश्ते और पेचीदा होते जा रहे हैं और भावनाएं और गहरी हो रही हैं, पुष्पा (करुणा पांडे) खुद को एक ऐसी मुश्किल स्थिति में पाती है जहाँ उसका हर फैसला किसी न किसी अपने को चोट पहुँचा सकता है।


आने वाले एपिसोड्स में, शनाया (मुस्कान बामने) यह तय करती है कि चिराग (नितिन बाबू) अपने किए का सामना किए बिना नहीं जा सकता और वह अपने फैसले पर डटी रहती है। हालात को सुलझाने के लिए पुष्पा (करुणा पांडे) शनाया को चुनौती देती है और खुद को छह महीने का समय देती है यह साबित करने के लिए कि नफरत पर टिका रिश्ता कभी टिक नहीं सकता। तनाव बढ़ते हुए चिराग, मनवा और शनाया के बीच रिश्ते और उलझते जाते हैं। ऐसे में पुष्पा एक अनोखी योजना बनाती है। वह चिराग और शनाया को घर की जिम्मेदारियाँ सौंपती है और उन्हें एक कमरे में बंद कर देती है ताकि वे बातचीत करना, साथ रहना और एक-दूसरे को समझना सीख सकें। लेकिन जब भावनाएं इतनी तीव्र हों और पुराने घाव अभी ताज़ा हों, तो पुष्पा को जल्द ही एहसास होता है कि इस मुश्किल हालात का हल निकालना इतना आसान नहीं है।


क्या पुष्पा इस कठिन परिस्थिति का समाधान निकाल पाएगी, इससे पहले कि उसका परिवार और टूट जाए?
आने वाले ट्रैक के बारे में करुणा पांडे साझा करती हैं, “इस हालात में कोई साफ सही या गलत नहीं है। मनवा, चिराग और शनाया तीनों ही अपने दर्द से गुजर रहे हैं और अपनी जगह पर सही महसूस करते हैं। पुष्पा किसी एक का पक्ष नहीं ले सकती क्योंकि वह सबकी भावनाओं को समझती है। साथ ही, वह यह भी जानती है कि वह चुपचाप बैठकर हालात को बिगड़ते हुए नहीं देख सकती। यही इस सफर को उसके लिए इतना चुनौतीपूर्ण बनाता है। वह पूरी कोशिश कर रही है कि परिवार को साथ रखे, लेकिन उसे खुद नहीं पता कि क्या करना चाहिए।”


देखिए पुष्पा इम्पॉसिबल, सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।