Raipur Breaking : मैनेजर पर तलवार से हमला कर एक करोड़ के जेवर लूट ले गए बदमाश – vedantsamachar.in

Raipur Breaking : मैनेजर पर तलवार से हमला कर एक करोड़ के जेवर लूट ले गए बदमाश

रायपुर, 06 मई (वेदांत समाचार)। खरोरा क्षेत्र में एक लूट की घटना सामने आई है। विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर लगभग एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए।

मैनेजर विनीत सोनी तिल्दाडीह स्थित दूसरी ब्रांच से आभूषण लेकर खरोरा लौट रहे थे, तभी बाइक सवार दो से तीन बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोका और तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मैनेजर की हालत नाजुक बनी हुई है
बदमाश आभूषणों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। घायल मैनेजर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही पुलिस
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपितों की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने जल्द ही आरोपितों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।