पापा को बाय कहने मां-भाई के साथ बालकनी पर आया, रेलिंग के बीच से गिरकर मासूम की मौत….

भोपाल28 नवंबर (वेदांत समाचार)। भोपाल में तीसरी मंजिल से गिरकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना स्टेशन बजरिया थाना इलाके के दुर्गा नगर सेमरा की है। बच्चा अपनी मां और बड़े भाई के साथ पापा को बाय करने बालकनी पर आया था। रेलिंग के बीच से गिरकर उसकी मौत हो गई।

इस मकान से गिरा मासूम।

शाजापुर के रहने वाले राजेंद्र विश्वकर्मा फर्नीचर का काम करते हैं। वह भोपाल में दुर्गा नगर सेमरा में पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए से रहते हैं। रोजाना की तरह शनिवार सुबह करीब 10 बजे राजेंद्र काम पर जाने के लिए घर से निकले। उनका डेढ़ साल का बेटा बिहान विश्वकर्मा अपने पांच साल के बड़े भाई और मां के साथ उन्हें बाय करने के लिए बालकनी पर आया।

विहान बालकनी की रेलिंग पर चढ़कर बाय करने लगा। इसी दौरान रेलिंग के बीच के गैप से वह नीचे गिर गया। उसके सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोट लगी थी। परिजन उसे हमीदिया अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।