KORBA : निर्माणाधीन मकान में कार्यरत मजदूर गम्भीर रूप से हुआ घायल, ICU में भर्ती

कोरबा 28 नवम्बर (वेदांत समाचार)। कोरबा जिले के रामपुर चौकी अंतर्गत आरपी नगर फेस वन में आज अचानक एक निर्माणाधीन मकान में कार्यरत एक मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन मकान में गड्ढा खोदते व्यक्त दीवाल का एक बड़ा हिस्सा मजदूर के ऊपर गिर गया जिससे घायल को गंभीर चोटें आई है। बताया जा रहा जा है किघ्याल मजदुर संत कुमार कश्यप( 40 वर्षीय) डेंगुनाला निवासी की हालत बहुत ही गम्भीर है। जिसे तत्काल उपचार हेतु आईसीयू में भर्ती किया गया है। घायल संत कुमार अपनी पत्नी गुड्डी के साथ मजदूरी कर रहा था।