Patriot Box Office Collection Day 2: 65 और 74 साल के हीरो का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, दो दिन में कमाई 50 करोड़ पार, रचा दिया ये इतिहास – vedantsamachar.in

Patriot Box Office Collection Day 2: 65 और 74 साल के हीरो का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, दो दिन में कमाई 50 करोड़ पार, रचा दिया ये इतिहास

मोहनलाल और ममूटी की पेट्रियट ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू शुरुआत की है और 50 करोड़ का आंकड़ा केवल दो दिनों में पार कर लिया है.

नई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस पर 1 मई 2026 को रिलीज हुई 65 वर्षीय और 74 वर्षीय हीरो का कब्जा चल रहा है. हम बात कर रहे हैं मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल और ममूटी की, जिनकी लेटेस्ट फिल्म पेट्रियट बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है. दोनों सुपरस्टार्स का फैनबेस बहुत तगड़ा है. वहीं जब दोनों बड़े पर्दे पर आए तो जाहिर है कि फिल्म का कलेक्शन तो देखने लायक होना ही है. वहीं पेट्रियट ने जहां ओपनिंग डे पर दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनकर इतिहास रच दिया था तो वहीं अब दो दिनों में फिल्म का कलेक्शन 50 करोड़ करके अपनी दो नई फिल्म राजा शिवाजी और एक दिन की मौजूदगी में दहाड़ लगाई है.

पेट्रियट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, दूसरे दिन पेट्रियट ने 6.15 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया. जबकि पहले दिन यह कलेक्शन 10 करोड़ रहा. इसके बाद भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 16.15 करोड़ हुआ है. वहीं इंडिया ग्रॉस 18.73 करोड़ पहुंचा है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 50.23 करोड़ हो गया है.

पेट्रियट बनी मॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म

पहले दिन पेट्रियट ने 29.56 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जिसके साथ यह मॉलीवुड यानी मलयालम सिनेमा की अबतक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. हालांकि यह मोहनलाल की एल2 एम्पुरान से पीछे रह गई है, जिसका कलेक्शन 67.78 करोड़ ओपनिंग डे पर था. उम्मीद है कि फिल्म 100 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लेगी. लेकिन 125 करोड़ का बजट फिल्म वसूल पाएगी या नहीं यह देखना होगा.

पेट्रियट के बारे में

मोहनलाल और ममूटी की पेट्रियट एक स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जिसे महेश नारायण ने डायरेक्ट किया है. वह सीयू सून और मलिक के लिए जाने जाते हैं. फिल्म में फहाद फासिल, कुंचाको बोबन, नयनतारा और रेवती अहम किरदार में नजर आ रहे हैं.