रायपुर,03 मई (वेदांत समाचार)। देशभर में आज NEET-UG 2026 की परीक्षा आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में 22.79 लाख उम्मीदवारों ने पंजीयन कराया है। यह परीक्षा देश के 566 शहरों और विदेश के 14 शहरों में ऑफलाइन मोड में होगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगा।

परीक्षा को लेकर NTA ने सख्त एडवाइजरी जारी की है, जिसमें ड्रेस कोड और परीक्षा केंद्र में ले जाने वाली (permissible items) को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई है। रायपुर जिले में परीक्षा के लिए 26 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। 1:30 बजे के बाद लेट आने वाले किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पूरी परीक्षा प्रक्रिया में बायोमेट्रिक जांच और एंटी-चीटिंग सिस्टम के जरिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी ।
