CG BREAKING:शादी का भोज बना मुसीबत, 46 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार – vedantsamachar.in

CG BREAKING:शादी का भोज बना मुसीबत, 46 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार


कोंडागांव. कोंडागांव जिले के डोंगरीगुड़ा में शादी का भोज लोगों पर भारी पड़ गया. भोज में शामिल 46 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया. सभी में उल्टी-दस्त की शिकायत सामने आई, दो की हालत गंभीर बताई गई. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और तत्काल उपचार शुरू किया. गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया. प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई है. भोज में परोसे गए खाद्य पदार्थों में संक्रमण की संभावना बताई जा रही है. सीएमएचओ ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. टीम को तीन दिन तक निगरानी और घर-घर सर्वे के निर्देश दिए गए हैं. गांव में शिविर लगाकर सभी मरीजों का इलाज किया गया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.