सुबह-सुबह PM नरेंद्र मोदी ने युवाओं के साथ फुटबॉल खेला, देखें तस्वीरें… – vedantsamachar.in

सुबह-सुबह PM नरेंद्र मोदी ने युवाओं के साथ फुटबॉल खेला, देखें तस्वीरें…

नई दिल्ली, 28 अप्रैल: सिक्किम के गंगटोक में सुबह-सुबह PM नरेंद्र मोदी युवाओं के एक ग्रुप के साथ फुटबॉल खेलने गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर सिक्किम में हैं. मंगलवार को पीएम मोदी सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस के समापन समारोह में शामिल होंगे. युवाओं के साथ फुटबॉल खेलने की पीएम मोदी ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं.

पीएम मोदी ने एक पोस्ट में लिखा, ‘गंगटोक की एक प्यारी सुबह, सिक्किम में अपने नन्हे दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने का मजा ही कुछ और है!’ अपनी दूसरी पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, ‘जाहिर है, इन युवाओं के साथ फुटबॉल का एक जबरदस्त सेशन!’