कलेक्टर ने अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का किया निरीक्षण, ई -केवायसी साहित सभी सुविधाओं का लाभ देने के निर्देश – vedantsamachar.in

कलेक्टर ने अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का किया निरीक्षण, ई -केवायसी साहित सभी सुविधाओं का लाभ देने के निर्देश

बलौदाबाजार, 23 अप्रैल 2026/योजनाओं का क्रियान्वयन एवं आम आदमी तक बुनियादी सुविधाओं क़ी पहुंच जानने कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत विभिन्न ग्रामो का दौरा किया। इस दौरान ग्राम पंचायत पनगांव एवं लाहौद में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ऑपरेटर को ई-केवायसी साहित सभी सुविधाओं का लाभ लोगों को देने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने लाहौद में नवनिर्मित भवन में संचालित अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का निरीक्षण के दौरान ऑपरेटर से सुविधाओं क़ी जानकारी ली। उन्होंने प्रतिदिन बैंक ट्रांजेक्शन एवं अन्य सुविधाओं के सम्बन्ध में पूछताछ क़ी। ऑपरेटर ने बताया कि केन्द्र में लगभग 24 तरह क़ी सुविधाएं उपलब्ध है। वर्तमान में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ई-केवायसी के लिये आ रहे हैं। कलेक्टर ने केन्द्र में कार्य के दौरान बिजली बाधा दूर करने के लिए इन्वर्टर क़ी व्यवस्था हेतु सरपंच एवं सचिव को निर्देशित किया। उन्होंने भवन के पास सोखता गड्ढा निर्माण में श्रमदान किया और लोगों को सोखता गड्ढा का महत्व बताया। इसके पश्चात कलेक्टर श्री शर्मा ने ग्राम पंचायत पनगांव के अटल डिजिटल केंद्र का अवलोकन किया। इस दौरान ई-केवायसी के लिये पहुंची वंदन योजना के हितग्राहियों से पूछताछ क़ी।

महिलाओं ने बताया कि 15 से 20 मिनट में केवायसी हो जा रहा है। इसके लिये कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा। ऑपरेटर ने बताया कि लगभग 40 प्रतिशत हितग्राहियो का ई-केवायसी पूरा हो गया है शेष का 15 दिन में पूरा हो जाएगा।  इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों से आंगनबाड़ी केन्द्र, पीडीएस दुकान समय पर खुलने आदि क़ी जानकारी ली। बताया गया कि जिले में 26 स्थानों पर अटल डिजिटल सेवा केन्द्र क़ी स्वीकृति मिली है जिसमें से 25 स्थानो पर संचालित है। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम प्रकाश कोरी, सीएमएचओ डॉ राजेश अवस्थी साहित तहसीलदार, जनपद सीईओ मौजूद थे।