दीपका, 22 अप्रैल (वेदांत समाचार)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर दीपका मंडल में ओबीसी मोर्चा का गठन किया गया है। इस गठन के तहत पार्टी के सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ता संतोष राजवाड़े को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संतोष राजवाड़े लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता एवं समर्पण के कारण उन्हें यह दायित्व दिया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
ओबीसी मोर्चा के गठन के बाद दीपका मंडल के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे संगठन की विचारधारा को मजबूती प्रदान करते हुए जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
