ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा अनुसंधान केन्द्र हेतु एक करोड रू का अनुदान सीएसआर के तहत एनआईटीरायपुर के साथ समझौता – vedantsamachar.in

ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा अनुसंधान केन्द्र हेतु एक करोड रू का अनुदान सीएसआर के तहत एनआईटीरायपुर के साथ समझौता

रायपुर,21 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा काॅपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत नवीन पहल करते हुए रिसर्च एवं डेवलपमेंट के क्षेत्र में एक बड़ी राशि अनुग्रहित करने का फैसला किया गया। एनआईटी. रायपुर द्वारा प्रस्तावित ग्रिड grid research, intelligence and diagnostic centre अनुसंधान केन्द्र के लिए सहायता राशि की मांग की गई थी। जिसे कंपनी प्रबंधन ने सीएसआर. फंड से इस कार्य हेतु स्वीकृति दी गई। पाॅवर कंपनी के अध्यक्ष ट्रांसमिशन (आईएएस) सुबोध सिंह एवं डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष (आईएएस) डाॅ. रोहित यादव के अनुशंसा में इस परियोजना के लिए प्रारंभिक राशि प्रदान की गई। इस तारतम्य में आज प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन आर.के.शुक्ला द्वारा एनआईटी. के डाॅयरेक्टर एन.व्ही. रामनाराव को स्वीकृति एवं आवंटन पत्र प्रदान किया गया। इस कार्य हेतु ट्रांसमिशन कंपनी ने एक करोड़ रू. सीएसआर मद से एनआईटी. रायपुर को देने का फैसला किया।
श्री शुक्ला ने बताया कि सीएसपीटीसीएल द्वारा सामुदायिक विकास गतिविधियों में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं, परंतु यह पहला अवसर है कि आरएनडी (रिर्सच एवं डवल्पमेंट) के क्षेत्र में कंपनी अपना आर्थिक सहायता देगी। यह सेंटर राज्य स्तरीय का पहला केन्द्र होगा जो छत्तीसगढ़ में विद्युत क्षेत्र के लिए इलेक्ट्रिकल टेस्टिंग, कौशल विकास, परीक्षण एवं अनुसंधान के लिए होगा। इस परियोजना से राज्य में एक स्थायी तकनीकी संरचना का निर्माण होगा, जिससे ना केवल सीएसपीटीसीएल अन्यथा कई संबध्द्व उद्योग एवं सुक्ष्म-लघु उद्योग और शैक्षणिक संस्थाओं को भी लाभ मिलेगा तथा छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार का अवसर भी मिलेगा।
इस अनुसंधान केन्द्र की मुख्य विशेषता यह होगी कि इस केन्द्र में उन्नत इलेक्ट्रिकल परीक्षण की व्यवस्था उपलब्ध होगी, जो कि एनएबीएल. मान्यता प्राप्त रहेगी। स्मार्ट ग्रिड विशलेषण और तकनीकी उन्नयन के क्षेत्र में यह कार्य करेगा। अभियंताओं, टेक्निशियन और छात्राओं के लिए यहां अलग-अलग ट्रेनिंग प्रोग्राम होंगे, जिससे कौशल विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य अग्रणी बनेगा।
आज के इस कार्यक्रम में सीएसपीटीसीएल से मुख्य अभियंता मानव संसाधन श्रीमती रश्मि वर्मा, कंपनी सेेक्रेटरी अरूण मिश्रा, एनआईटी से प्रोफेसर श्रीमती अर्चना शर्मा, एन.डी. लोंधे, डाॅ. के. चन्द्रशेखरन एवं डाॅ. राम्या सेल्वाराज उपस्थित थे।