हीरो खुद उतरा प्रचार में,भीषण गर्मी में मिशन पर निकले अनिल सिन्हा, “प्रेम रोग” के लिए संभाला मोर्चा – vedantsamachar.in

हीरो खुद उतरा प्रचार में,भीषण गर्मी में मिशन पर निकले अनिल सिन्हा, “प्रेम रोग” के लिए संभाला मोर्चा

CG CINEMA NEWS: छत्तीसगढ़ी सिनेमा में अपनी पहचान बना रहे अभिनेता अनिल सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रेम रोग के प्रचार में पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। फिल्म 1 मई 2026 से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, और इसी को लेकर अनिल सिन्हा खुद मैदान में उतर आए हैं।

बताया जा रहा है कि अनिल सिन्हा ने खुद सड़कों पर उतरकर लोगों के बीच फिल्म के पोस्टर बांटे और दर्शकों से अपील की कि वे परिवार सहित सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखें। भीषण गर्मी के बावजूद उनका यह जज्बा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आमतौर पर जहां फिल्मों का प्रचार बड़े-बड़े माध्यमों से होता है, वहीं अनिल सिन्हा का यह जमीनी जुड़ाव दर्शकों को खासा प्रभावित कर रहा है।

फिल्म के पोस्टर में रोमांस, ड्रामा और सामाजिक भावनाओं की झलक साफ दिखाई दे रही है, जिससे दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। अनिल सिन्हा ने कहा कि यह फिल्म दर्शकों के दिल को छूने वाली कहानी लेकर आ रही है और वे चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे बड़े पर्दे पर देखें। इसका टीजर हालही में अनिल सिन्हा के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं।